देश में आज दिया जला है ...Today the whole country got lighted with oil lamps

ना दिवाली है ना नवरात्रि
फिर भी देश में आज दिया जला है
ना छठ है ना ही होली
कोरोना से लड़ने पूरा देश चला है


किसी ने दीपक जलाया
किसी ने मोमबत्ती से किया प्रकाश
किसी ने टॉर्च जलाया
तो कोई फौन का फ्लैश किया झक्काश


बल्ब बन्द हैं सारे
फिर भी चारों ओर उजाला है
दिये की रोशनी में देखो
सारा देश एकजुट हो चला है


कोई दिवाली नहीं आज
फिर भी देश में दिया जला है
हम नहीं वहाँ तो क्या
मेरी आत्मा आज देशवासियों के साथ चला है


देखो कितना प्यारा आज देश हुआ है
घर घर आज दीपक जला है
घर घर आज दीपक जला है।


- April 5, 9pm Indian time the whole country switched  off their electric lights and lighted oil lamps, torches, candlelight, or even phone flashlights for 9 minutes to show solidarity as a nation.

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

रहूँ मैं कहीं भी ...

Our First Meeting

बिल्लो अलविदा (Bella Ciao in Hindi)